छापरीयाली पांजरापोल अर्थात् मूक और अशक्त पशुओं पर जीवदया का जीवंत तीर्थ!

पवित्र यात्राधाम पालीताणा से ४० कि.मी. दूर जेसर के पास स्थित सुनियोजित रूप से चलने वाली छापरीयाली पांजरापोल संस्था का संचालन सेठ आणंदजी कल्याणजी पेढी ई.स. १८५२ अर्थात् विगत १६२ वर्षों से कर रही है।

इस समय पांजरापोल में ३ से ४ हजार जितने छोटे-बड़े जीव आश्रय ले रहे हैं। जिनकी सुविधा के लिए पांजरापोल में १८ पक्के शेड हैं। बिमार और अशक्त जीवों के लिए एक ऑपरेशन थियेटर और ट्रेक्टर-ट्रोली (एम्ब्युलेन्स) की सुविधा रखी गई है। नियमित पशु चिकित्सक के द्वारा प्राणियों की चिकित्सा की जाती है। इसके अलावा आसपास के गाँवों के पशुओं की चिकित्सा भी की जाती है।

संस्था द्वारा पांजरापोल के आसपास के दाताओं की सहायता से व सरकार द्वारा दिये गये फंड योजना के अंतर्गत ३० चेकडेम बनवाये गये हैं। पाणी का स्तर ऊँचा होने से उसका लाभ संस्था तथा आसपास के किसानों को मिलता रहता है।

छापरीयाली पांजरापोल में अत्यंत आधुनिक विशाल ऑपरेशन थियेटर बनाया गया है, जिसमें ओटोमेटिक ऑपरेशन टेबल पर आधुनिक संसाधनों द्वारा केन्सर वगैरह दु:साध्य बीमारियों की चिकित्सा हेतु ऑपरेशन द्वारा पशुओं की उचित चिकित्सा की जाती है।

छापरीयाली पांजरापोल के जीवदया के उत्तम कार्य हेतु गुजरात सरकार के गौसेवा आयोग गांधीनगर द्वारा सर्वप्रथम “महावीर जीवदया एवोर्ड” संस्था को प्राप्त हुआ है।

दान हेतु छापरीयाली पांजरापोल में जीवदया की विविध योजनाएँ:-

१.रु. ९,५१,०००/- पशुओं को रखने हेतु शेठ निर्माण के लिए – शेड में योग्य स्थान पर तख्ती में नाम लिखा जायेगा।

२.रु. ४,५१,०००/- पशुओं के पीने के पानी के लिए कुँए बनवाने हेतु – कुँए पर तख्ती में नाम लिखा जायेगा।

३.रु. २,००,०००/- पशुओं को रखने के बाड़े के निर्माण हेतु बाडे में तख्ती में नाम लिखा जायेगा।

४.रु. ७५,०००/- पशुओं के पीने के पानी के लिए चेकडेम बनवाने हेतु – चेकडेम पर तख्ती में नाम लिखा जायेगा।

५.रु. ५०,०००/- पशु चिकित्सा केम्प हेतु – योग्य स्थान पर तख्ती में नाम लिखा जायेगा।

६.रु. ३५,०००/- पशुओं के लिए पानी का हौज के निर्माण हेतु हौज पर तख्ती में नाम लिखा जायेगा।

७.रु. १०,०००/- कबूतरों के दाने हेतु नियमित तिथि के दिन बोर्ड पर नाम लिखा जायेगा।

८.रु. १०,०००/- कुत्तों को रोटी देने हेतु नियमित तिथि के दिन बोर्ड पर नाम लिखा जायेगा।

९.रु. १०,०००/- पशुओं के लिए दवाई के लिए तिथि के दिन बोर्ड पर नाम लिखा जायेगा।

१०.रु. १५,०००/- घास चारा-गुड-लापसी-अनाज हेतु नियमित तिथि-पालीताणा भाताघर में विश्राम स्थान की दीवार पर तख्ती में नाम लिखा जायेगा।

११.रु. ७,५००/- पशुओं के लिए एक दिन के घासचारे के लिए तिथि के दिन पालीताणा भाताघर में बोर्ड पर नाम लिखा जायेगा।

१२.रु. १,५१,०००/- बड़े हौज के लिए १० फूट * ३० फूट

१३. रु. १,००,०००/- छोटे हौज के लिए ८ फूट * ३० फूट

मात्र पांजरापोल संबंधित कार्य हेतु संपर्क सूत्र :

सेठ आणंदजी कल्याणजी छापरीयाली पांजरापोल मु.पो. छापरीयाली,
वाया : जेसर – ३६४५१०. जिला- भावनगर।
टेली. न. : ०२८४५ – २८१४२९, ०२८४४ – २४५२४५

फोटो गैलरी